अलीगढ़ में बड़ा हादसा: मच्छर भगाने की अगरबत्ती बनी आफत, एक साथ फट गए 4 गैस सिलेंडर, दो भाई गंभीर रूप से झुलसे

दोस्तों, अलीगढ़ से एक बेहद डरावनी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि मच्छर भगाने के लिए जलाई गई एक साधारण अगरबत्ती ने इतना बड़ा हादसा खड़ा कर दिया कि एक-एक कर चार गैस सिलेंडर फट गए और पूरा घर आग की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर करना पड़ा।

बताते चले कि यह पूरा मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के फिरदौस नगर का है। मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक इलाके में तेज धमाकों की आवाज गूंजने लगी। शमशाद मार्केट में चाय की दुकान चलाने वाले शहजाद और जर्राह नाम के दो भाई अपने घर की ऊपरी मंजिल पर 4 से 5 गैस सिलेंडर स्टॉक करके रखे हुए थे।

जब दोनों भाई दुकान बंद करके घर लौटे, उसी दौरान कमरे में पहले से गैस लीक होने की आशंका जताई जा रही है। जैसे ही किसी ज्वलनशील वस्तु, जैसे अगरबत्ती या माचिस, का संपर्क गैस से हुआ, अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद एक के बाद एक चार सिलेंडर फट गए। धमाके इतने तेज थे कि पूरी इमारत हिल गई और आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

आपको बता दें कि यह हादसा फिरदौस नगर की गली नंबर 2 में स्थित एक मकान में हुआ, जहां किराएदार भी रहते थे। आग इतनी तेजी से फैली कि घर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस हादसे में दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए। पहले उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि मौके से चार फटे हुए गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अन्य सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर घर के अंदर क्यों रखे गए थे। दोस्तों, यह घटना एक बड़ा सबक है कि घर में ज्वलनशील चीजों के साथ जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Leave a Comment